मुख्यमंत्री ने कहा कक्षाओं का वर्चुअल संचालन उपयोगी होगा | मध्य प्रदेश को ऑनलाइन शिक्षा के क्षेत्र में आदर्श बनाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कक्षाओं का वर्चुअल संचालन उपयोगी होगा


प्रदेश के 100 उच्च शिक्षा संस्थानों में प्रारंभ होंगे 459 पाठ्यक्रम


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के 100 उच्च शिक्षा संस्थानों में 459 नए पाठ्यक्रम शुरू करने की हारी हरी झंडी दे दी| इसमें 282 प्रमाण पत्र और 177 डिप्लोमा पाठ्यक्रम शामिल है| राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के परिपेक्ष में प्रदेश में 85 विषय के लिए परिणाम आधारित पाठ्यक्रम का निर्माण किया गया है| मंत्रालय में उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा करने करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश को ऑनलाइन शिक्षा के क्षेत्र में आदर्श बनाएं| उच्च शिक्षा विभाग ने 100 संस्थानों में 200 स्मार्ट क्लास संचालित कर अच्छा कार्य किया है|


साथ में कुछ निर्देश भी दिए


  • हम कुछ ऐसे कोर्सेज का ऍनालेसिस करें, जिनसे नौकरी मिले| ज्यादा बच्चों को रोजगार से लगा सकें|
  • एग्रीकल्चर कॉलेज की खाली भूमि पर प्राकृतिक खेती करवाएं|
  • हर विभाग में थर्ड पार्टी का पूरा एक सिस्टम बनाएं, जो हमारी कमियों के बारे में निरपेक्ष जानकारी दे सके|
  • वर्चुअल,ऑनलाइन एजुकेशन के मामले में मध्यप्रदेश को मॉडल बनाएं|


खनिज विभाग विभिन्न करारनामो में सर्वेक्षण कार्य चल रहे हैं| मैगजीन लिमिट टेस्ट तथा खनिज विभाग दमोह, छतरपुर, पन्ना, जबलपुर, कटनी, सिंधी और सिंगरौली के 14 ब्लॉक एवं बालाघाट तथा छिंदवाड़ा में 24 ब्लॉकों का सर्वेक्षण कार्य शुरू किया है| इनमें 20 छात्रों में हीरा खान एज शामिल हैं|


उधानिकी: सीएम ने कहा नर्सरियों को डिमांड डिमांड बनाना चाहिए| लोगों की जरूरत के हिसाब से पौधों का निर्माण हो| मसाला फसलों के उत्पादन को बढ़ावा दें|


परमार ने कहा प्रदेश में सभी सरकारी स्कूलों में नवाचार किए जाएंगे


भोपाल सस्ती शिक्षा, अच्छी शिक्षा और सबको शिक्षा सरकार का उद्देश्य है| शिक्षा बाजार नहीं है और शिक्षा रोजगार नहीं है| शिक्षक ही पूरे आत्म समर्पण के साथ राष्ट्र निर्माण कर सकते हैं| यह बात स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री इंद्र सिंह परमार ने सोमवार को मंडल हायर सेकेंडरी स्कूल में प्रदर्शनी और नवनिर्मित साइकोलॉजी लैब का लोकार्पण करते हुए कही| उन्होंने कहा कि हम नए प्रयोग की ओर आगे बढ़ रहे हैं| भारतीय परंपरा एवं मान्यता के साथ शिक्षा से राष्ट्र पुननिर्माण की ओर अक्सर है| अग्रसर है| उन्होंने कहा कि नवाचार विद्यार्थियों में नई उत्सुकता के साथ लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रेरणा का माध्यम बनेगा| उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी इसी स्कूल के विद्यार्थी रहे हैं और इस स्कूल में किए जा रहे नवाचारों की तरह प्रदेश के अन्य स्कूलों में भी यह नवाचार स्थापित किए जाएंगे|


मंत्री ने कहा कि प्रदर्शनी मैं विभिन्न तरह के काउंटर लगाकर विद्यार्थियों के लिए मंडल प्रस्तुत करने वाले सभी लोग राष्ट्रीय शिक्षा नीति के उद्देश्य निहत राष्ट्र पुननिर्माण में सहयोगी है| यहां बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई लघुनाटिका रानी लक्ष्मीबाई पर मंत्री ने कहा कि इस साल पूरा देश आजादी के आंदोलन में बलिदान देने वाले सभी महापुरुषों का स्मरण कर आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है| हमारा देश 100 फ़ीसदी सत्य था, इसलिए विश्व गुरु कहलाता था| हम सौभाग्यशील हैं कि अपनी मान्यताओं एवं सौभाग्यशाली इतिहास के महापुरुषों के पुरुषार्थ की नीव पर भव्य समाज निर्माण की जिम्मेदारी अब हमारी है| इस मौके पर मंत्री ने साइकोलॉजी लैब में प्रायोगिक कार्ययोजना जानी| कार्यक्रम प्रभारी शिक्षिका शबनम खान ने साइकोलॉजी लैब के बारे में जानकारी दी|

Leave a Comment