मध्यप्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर
मध्यप्रदेश में गुना के मामलों में अचानक बढ़ोतरी हुई है| प्रदेश में 24 घंटे में डेढ़ गुना नए केस आने से हड़कंप मच गया है| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी शनिवार को माना है कि प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर आ गई है| मुख्यमंत्री ने नए साल पर वीडियो संदेश जारी कर कहा कि तीसरी लहर का मुकाबला जन सहयोग से करना है| आवश्यक व्यवस्थाएं बना ली गई है, लेकिन सभी को सजग और सतर्क रहना है| प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 124 नए केस मिले हैं| इसके अलावा 10 केस संक्रमण के हैं| मुख्यमंत्री ने कहा कि संक्रमण को रोकने के लिए अनुकूल व्यवहार करना है|
नए साल में समृद्धि और विकास मध्य प्रदेश के निर्माण के संकल्प को और आगे बढ़ाना है| मुख्यमंत्री ने जनता को नए साल की शुभकामनाएं दी| उन्होंने कहा कि नए साल में, नए संकल्प, नई उमंग और नए उत्साह के साथ आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश का निर्माण करना है| बता दे कि कोरोना के मामले बढ़ने के बावजूद लोग ना तो मार्क्स पहन रहे हैं| हद तो यह है कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी सोशल डिस्टेंसिगं का पालन नहीं किया जा रहा| प्रदेश में केस बढ़ने के साथ ही अब प्रदेश में पाबंदियों बढ़ाने को लेकर भी चर्चा तेजी से हो रही है|
बच्चों के टीकाकरण का रजिस्ट्रेशन कोविन पोर्टल पर शुरू हुआ
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के 15 से 18 वर्ष के बच्चों के कोविड-19 टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन कराने का आग्रह किया है| मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीटर कर कहा है कि नव वर्ष के अक्सर पर एक जनवरी से देश के 15 से 18 वर्ष के बच्चों का कोविड-19 टीकाकरण के लिए पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन प्रारंभ हो चुका है| मेरा सभी पात्र बच्चों के परिजन से आग्रह है कि टीकाकरण के लिए बच्चों का रजिस्ट्रेशन अवश्य कराएं| प्रदेश में 3 जनवरी से 15 से 18 वर्ष आयु के किशोरों को कोविड-19 वैक्सीन लगाने की अभियान शुरू होगा| एक जनवरी से कोविन एप-कोवेन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन प्रारंभ हो गया है| ऐसे बच्चे जिनका जन्म वर्ष 2007 या उसके पहले हुआ है, वे रजिस्ट्रेशन के लिए पात्र होंगे| भोपाल जिला टीकाकरण अधिकारी ग्रामीण कमलेश अहिरवार ने बताया भोपाल में कुल 1.42 किशोरों को वैक्सीन लगनी है| इसमें 1,13 लाख बच्चे 1.012 स्कूल में पढ़ने वाले हैं|
देश में मिले एक दिन में 22 हजार से अधिक मरीज
साल 2021 के आखिरी दिन देश में करुणा के 22,775 केस दर्ज किए गए और संक्रमण से 406 मौत हुई 124 घंटे में देश के कोरोना मामलों में 36 परसेंट का इजाफा दर्ज किया गया| देश में फिलहाल एक्टिव केस की संख्या 1.04 लाख है| राजस्थान में नए साल के पहले दिन ही ओमिक्रॅन का बड़ा विस्फोट हुआ है| एक साथ 52 नए केस मिले हैं|
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 9,170 नए कोरोना वायरस के मामले दर्ज किए गए| हरियाणा सरकार ने कोरोना के बढ़ते केसों के बाद राज्य में सारे स्कूल, कॉलेज, आईटीआई, कोचिंग सेंटर, आंगनवाड़ी और क्रेच बंद किए| सरकार ने गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, अंबाला और पंचकूला के लिए विशेष निर्देश जारी किए| इन पांचों जिलों में सारे सिनेमा हॉल बंद रहेंगे|
इंदौर में मिले रहे सबसे ज्यादा कोरोना मरीज
इंदौर में कोरोना की रेएंटी हो गई है| ऐसे में ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है| पिछले एक हफ्ते में एक्टिव केस दोगुने से ज्यादा हो गए हैं| शनिवार को एट दिन में 62 नए मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़ गई| एक हफ्ते पहले संक्रमण की दर 0.27 फ़ीसदी थी|