स्टूडेंट्स असमंजस में, हेल्पलाइन पर पूछ रहे परीक्षा होगी या नहीं
भोपाल,
माशिमं: कोराना संक्रमण बढ़ने के बाद से स्टूडेंट्स चिंतित
प्रदेशभर में कोरोना संक्रमण फिर बढ़ने लगा है| ऐसे में स्टूडेंट्स बोर्ड के एग्जाम होने या नहीं होने को लेकर कंफ्यूज है| वह एमपी बोर्ड की हेल्पलाइन में कॉल कर रहे हैं| अधिकतर बच्चों ने शैक्षणिक व्यवस्था में बदलाव, एग्जाम होने और उसके पैटर्न को लेकर प्रश्न पूछे हैं|
हेल्पलाइन में जनवरी से लेकर अब तक लगभग 1.37 लाख कॉल्स पहुंचे हैं| इसमें से 40 फीसदी एकेडमिक है| वहीं 30 फ़ीसदी कोरोना और एग्जाम को लेकर तथा 30 फ़ीसदी कॉल सिलेबस कटौती और अन्य चीजों को लेकर पूछे गए हैं| हेल्पलाइन में हर माह करीब 10 हजार फोन कॉल्स आ रहे हैं| हालांकि अप्रैल, मई और जून में यह आंकड़ा 12 हजार के करीब रहा है| इनमें एडमिट कार्ड कब आएगा, एग्जाम ऑफलाइन या ऑनलाइन होगा, एग्जाम में प्रश्न नए ब्लू प्रिंट या पुराने ब्लू प्रिंट से आएंगे, प्रश्न बैंक से कितने प्रश्न आएंगे यदि सवाल पूछे गए हैं|
विशेषज्ञों की टीम कर दी गई है विद्यार्थियों के लिए तैनात:
हेल्पलाइन के लिए बोर्ड ने 18 साइकोलॉजिस्ट, काउंसलर और विशेषज्ञों की टीम की व्यवस्था की है| पहले हेल्पलाइन में सुबह 10 से शाम 6 बजे तक संपर्क किया जा सकता था, लेकिन बोर्ड ने 1 अप्रैल से बदलाव करते हुए इसे सभी दिवसों के लिए सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक कर दिया है| हेल्पलाइन में 18002330175 पर संपर्क किया जा सकता है|
पहले शैक्षणिक व्यवस्था को लेकर अधिक कॉल आ रहे थे, अब परीक्षा और उसके पोर्टल के बारे में बच्चे पूछ रहे हैं| हेल्पलाइन में सभी बच्चों को जानकारी देने के साथ परीक्षा की तैयारी को लेकर काउंसलिंग भी की जा रही है|